Skip to content
Share Market India

Be a Smart Investing

Share Market India

Be a Smart Investing

  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
Home/Market News/FMCG सेक्टर में भूचाल! Godrej की रिपोर्ट से शेयर मार्केट में हड़कंप, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका या खतरा?
Godrej की रिपोर्ट से शेयर मार्केट में हड़कंप निवेशकों के लिए सुनहरा मौका या खतरा?
Market News

FMCG सेक्टर में भूचाल! Godrej की रिपोर्ट से शेयर मार्केट में हड़कंप, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका या खतरा?

By Manoj Talukdar
December 9, 2024 2 Min Read
0

FMCG कंपनियों के लिए तीसरी तिमाही के परिणामों को लेकर बाजार में चिंता बढ़ गई है। Godrej Consumer Products की हालिया रिपोर्ट है, जिसने बाजार को चौंका दिया। 9 दिसंबर को पुरे FMCG सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिनमें प्रमुख कंपनियों के शेयर 9-10% तक टूट गए।

Godrej Consumer Products की रिपोर्ट के चलते पूरी उम्मीद लगाया जा रहा है की आनेवाले दिनों में FMCG कंपनियों ग्रोथ में काफी बड़ा असर देखने को मिल सकता है और इसके चलते आनेवाले दिनों में भी FMCG Share में अच्छी गिरावट आगे भी बरकारार रह सकती हैं।

Godrej की रिपोर्ट से शेयर मार्केट में हड़कंप निवेशकों के लिए सुनहरा मौका या खतरा?

Godrej Consumer Products की रिपोर्ट

Godrej Consumer Products ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3 FY2025) के प्रदर्शन को लेकर कमजोर आंकड़े जारी किए। कंपनी ने संकेत दिया कि इस तिमाही में उनकी बिक्री फ्लैट रह सकती है। इसके अलावा, पाम ऑयल की बढ़ती कीमतों और एप्ट मार्जिन में गिरावट की संभावना जताई गई है।

कंपनी ने यह भी बताया कि साबुन की कीमतों में वृद्धि, बेमौसम बारिश, और घरेलू कीटनाशक में बिक्री की गिरावट के कारण दिसंबर तिमाही में सेल्स ग्रोथ 10% से नीचे रह सकती है। इस अपडेट के बाद Godrej Consumer Products के शेयरों में गिरावट का माहौल बनता हुआ नजर आ रहा हैं।

पूरे FMCG सेक्टर पर असर

Godrej Consumer Products की रिपोर्ट का असर पूरे FMCG सेक्टर पर पड़ा। इसके चलते Hindustan Unilever, Dabur, Marico, Tata Consumer, Britannia Industries, और Colgate जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट का माहौल बनी हुई हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक आनेवाले तिमाही रिजल्ट तक FMCG सेक्टर की कंपनीयों के सेल्स में उछाल देखने की बहुत ही कम आसार नजर आती है, जिस वजह से इन शेयरों में आनेवाले कुछ समय तक गिरावट होने की पूरी आशंका हैं।

निवेशकों के लिए सलाह

यह स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है कि आगामी तिमाही में FMCG कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहेगा। Godrej Consumer की रिपोर्ट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, लेकिन तिमाही परिणामों का सटीक आकलन तभी किया जा सकेगा जब कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी।

जब भी इस तरह की बड़ी गिरावट FMCG सेक्टर से जुड़े शेयरों में देखने को मिलता है, उसके कुछ समय के बाद ही इन शेयरों में अच्छी उछाल भी देखने को मिलता हैं। अगर स्थिति को ध्यान में रखते हुए गिरावट का फ़ायदा उठाके निवेश करते हो तो जरुर बहुत ही बेहतरीन रिटर्न कमाई किया जा सकता हैं।

Also read:- Zomato के शेयरों का जबरदस्त प्रदर्शन! क्या ये है अगले बड़ा निवेश का मौका?

Disclaimer:- “sharemarketin.com पर हम यह स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि हम किसी भी खबर या लक्ष्य को सही होने का दावा नहीं कर रहे हैं। इस वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारियाँ हमारी शेयर मार्किट की लम्बे समय का अनुभव के आधार पर हैं। यदि आप किसी शेयर में निवेश करना चाहते हैं, तो कृपया उसे स्वयं विश्लेषण करें और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह प्राप्त करें, इसके बाद ही किसी निवेश के फैसले पर विचार करें।”

Tags:

FMCG Sector StocksFMCG सेक्टरGodrej Consumer Products की रिपोर्टनिवेशकों के लिए सलाहपूरे FMCG सेक्टर पर असर
Author

Manoj Talukdar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम मनोज तालुकदार है, और मैं लम्बे समय से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, उसे मैं आप सभी के साथ इस वेबसाइट के माध्यम से साझा करना चाहता हूं। मेरा उद्देश्य है कि इस वेबसाइट के जरिए आपको निवेश से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकूं, ताकि आप अपने निवेश निर्णयों को बेहतर बना सकें।

Follow Me
Other Articles
Zomato के शेयरों का जबरदस्त प्रदर्शन
Previous

Zomato के शेयरों का जबरदस्त प्रदर्शन! क्या ये है अगले बड़ा निवेश का मौका?

इस गिरावट में इन सेक्टर में करें निवेश
Next

शेयर बाजार में गिरावट का फायदा उठाने का मौका! इन सेक्टर्स में निवेश से बनाएं जबरदस्त मुनाफा

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • LinkedIn
    • Instagram
    • Facebook
    • WhatsApp
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Declaration:- Any target mentioned on this website is taken by our personal analysis, and we are not SEBI registered advisors, our objective is only to provide detailed information related to company's business to the public. Do not forget to consult your financial advisor before taking any investment related decision.

    • Market News
    • Mutual Fund
    • Share Market
    • Stock Target
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Copyright 2026 — Share Market India