Skip to content
Share Market India

Be a Smart Investing

Share Market India

Be a Smart Investing

  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
Home/Mutual Fund/4 स्मॉल कैप फंड जो बना सकते हैं आपको करोड़पति! जानें इनके बारे में सबकुछ
4 स्मॉल कैप फंड जो बना सकते हैं आपको करोड़पति
Mutual Fund

4 स्मॉल कैप फंड जो बना सकते हैं आपको करोड़पति! जानें इनके बारे में सबकुछ

By Manoj Talukdar
December 12, 2024 3 Min Read
0

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है म्यूच्यूअल फण्ड सेगमेंट की चार ऐसे बेहतरीन स्मॉल कैप फण्ड जो आपको लम्बे समय के अन्दर बहुत ही अच्छी रिटर्न देने की पूरी समर्थ रखता हैं।

स्मॉल कैप फण्ड ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फण्ड हैं जो मुख्य रूप से छोटे मार्किट कैप वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। ये फण्ड सबसे तेजी से ग्रोथ दिखाने की क्षमता वाली कंपनियों में निवेश कर निवेशकों को लम्बे समय में बहुत ही अच्छी रिटर्न प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं। हालांकि, इन फण्ड में निवेश जोखिम भी अधिक होता है। आइए भारत के प्रमुख स्मॉल कैप फंड्स पर एक नजर डालते हैं।

4 स्मॉल कैप फंड जो बना सकते हैं आपको करोड़पति

1. Quant Small Cap Fund

पिछले कुछ सालों में Quant Small Cap Fund ने अपनी प्रदर्शन क्षमता से निवेशकों को काफी आकर्षित किया है। यह फंड 19.6% का वार्षिक कंपाउंडेड ग्रोथ रेट (CAGR) प्रदान करता हुआ नजर आया है।

Quant Small Cap Fund मुख्य रूप से स्मॉल कैप और लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिससे यह अलग अलग सेक्टर की हाई ग्रोथ कंपनियों के साथ संतुलित पोर्टफोलियो तैयार करता है।

2. Nippon India Small Cap Fund

म्यूच्यूअल फण्ड की केटेगरी में देखे तो भारत के सबसे प्रभावी स्मॉल कैप फण्ड में से एक Nippon India Small Cap Fund है। यह फंड अब तक अपने निवेशकों 27.2% का बहुत ही बेहतरीन वार्षिक रिटर्न प्रदान कर चुका है।

इसका निवेश मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं और कैपिटल गुड्स सेक्टर पर केंद्रित है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

3. HSBC Small Cap Fund

पिछले 10 वर्षों में HSBC Small Cap Fund फंड ने अपने निवेशकों को हर साल 23% का रिटर्न प्रदान किया है। यह म्यूच्यूअल फंड विशेष रूप से कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश करता है।

धीरे धीरे भारत में हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ते अवसरों और कैपिटल गुड्स में स्थिर मांग के कारण HSBC Small Cap Fund निवेशकों के लिए आकर्षक साबित हुआ है।

4. Tata Small Cap Fund

टाटा ग्रुप की म्यूच्यूअल फण्ड Tata Small Cap Fund का 84% से अधिक पोर्टफोलियो स्मॉल कैप कंपनियों में निवेशित है। यह फंड पिछले कुछ वर्षों में अपने निवेशकों को स्थिर रिटर्न प्रदान कर रहा है।

Tata Small Cap Fund ज्यादातर छोटे व्यवसायों की संभावनाओं पर भरोसा करता है, जो भविष्य में बड़े और स्थिर कंपनियों में बदल सकते हैं।

Small Cap Fund में निवेश सलाह

स्मॉल कैप फंड निवेशकों को बड़ी रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इनके साथ बहुत ज्यादा जोखिम भी जुड़े होते हैं। इन फंड में निवेश करने से पहले निवेशकों को इनके लाभ और जोखिम का गहराई से विश्लेषण करना चाहिए।

स्मॉल कैप फंड में निवेश लंबी अवधि के लिए उपयुक्त है, क्योंकि छोटी कंपनियों को विकसित होने में समय लगता है। साथ ही, इन म्यूच्यूअल फंड में बाजार की अस्थिरता अधिक होती है। निवेशकों को अपनी वित्तीय योजना, निवेश उद्देश्य और जोखिम सहनशीलता के अनुसार निर्णय लेना चाहिए।

Also read:- शेयर बाजार में सुनहरा मौका! सीमेंट, रेलवे और मेटल सेक्टर के ये स्टॉक्स बना सकते हैं आपको करोड़पति

Disclaimer:- “sharemarketin.com पर हम यह स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि हम किसी भी खबर या लक्ष्य को सही होने का दावा नहीं कर रहे हैं। इस वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारियाँ हमारी शेयर मार्किट की लम्बे समय का अनुभव के आधार पर हैं। यदि आप किसी शेयर में निवेश करना चाहते हैं, तो कृपया उसे स्वयं विश्लेषण करें और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह प्राप्त करें, इसके बाद ही किसी निवेश के फैसले पर विचार करें।”

Tags:

4 स्मॉल कैप फंड जो बना सकते हैं आपको करोड़पतिHSBC Small Cap FundNippon India Small Cap FundQuant Small Cap FundSmall Cap Fund में निवेश सलाहTata Small Cap Fund
Author

Manoj Talukdar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम मनोज तालुकदार है, और मैं लम्बे समय से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, उसे मैं आप सभी के साथ इस वेबसाइट के माध्यम से साझा करना चाहता हूं। मेरा उद्देश्य है कि इस वेबसाइट के जरिए आपको निवेश से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकूं, ताकि आप अपने निवेश निर्णयों को बेहतर बना सकें।

Follow Me
Other Articles
भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के लिए सुनहरा मौका
Previous

बांग्लादेश संकट: भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के लिए सुनहरा मौका, जानें कौन से शेयर देंगे मल्टीबैगर रिटर्न!

सेबी के नए नियम म्यूचुअल फंड निवेश में बड़ा बदलाव
Next

सेबी के नए नियम: म्यूचुअल फंड निवेश में बड़ा बदलाव, जानें ‘म्यूचुअल फंड लाइट’ और ‘मित्रा’ कैसे करेंगे आपका फायदा!

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • LinkedIn
    • Instagram
    • Facebook
    • WhatsApp
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Declaration:- Any target mentioned on this website is taken by our personal analysis, and we are not SEBI registered advisors, our objective is only to provide detailed information related to company's business to the public. Do not forget to consult your financial advisor before taking any investment related decision.

    • Market News
    • Mutual Fund
    • Share Market
    • Stock Target
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Copyright 2026 — Share Market India