Skip to content
Share Market India

Be a Smart Investing

Share Market India

Be a Smart Investing

  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
Home/Share Market/ITC जैसा अच्छा shares क्यों नहीं बढ़ते | Why don’t good stocks like ITC grow
ITC-जैसा-अच्छा-shares-क्यों-नहीं-बढ़ते-Why-dont-good-stocks-like-ITC-grow
Share Market

ITC जैसा अच्छा shares क्यों नहीं बढ़ते | Why don’t good stocks like ITC grow

By Manoj Talukdar
June 15, 2021 4 Min Read
0

बहुत सारे ऐसे ITC जैसा Shares है जो अच्छे है, सस्ते प्राइस पर भी मिल रहा हैं। लेकिन फिर भी प्राइस नहीं बढ़ रहा। ऐसा क्यों होता है कही बार अच्छा शेयर का प्राइस बढ़ता क्यों नहीं। 5 एसे कारण हम जानेंगे क्यों ITC जैसा अच्छा Shares Fundamental Strong कंपनी का शेयर भी बहत समय तक नहीं बढ़ता हैं। आइए जानते हैं-

ITC जैसा अच्छा shares क्यों नहीं बढ़ते 5 कारण:-

  1. भविष्योन्मुखी के कारण:-

जब भी किसी कंपनी का Fundamental देखते है ये कंपनी का अतीत और वर्तमान को दर्शाता। हो सकता है अतीत अच्छा था और आज भी अच्छा चल रहा है। Fundamental हमको Past और present बताते है। लेकिन शेयर मार्केट किसी कंपनी को देखता है इस उमीद में की वो कंपनी भबिस्य में कैसा करेगी।

ठीक उसी तरह ITC के शेयर में भी लगता है जो बिज़नस अभी के समय चल रहा है मार्केट को लगता है भबिस्य में थोड़ा कम हो सकता हैं। क्युकी भविष्य अनिश्चित है इसलिए ITC के शेयर में इतना ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिला। बावजूद इसके Balance Sheet अच्छा होने के बाद भी। इसलिए आपको अतीत और वर्तमान का Balance Sheet देखके शेयर नहीं खरीदना हैं। आपको ये भी देखना है उस कंपनी का आज से 10 साल का भबिस्य कैसा हो सकता हैं। क्युकी बाज़ार उसी के आधार पर शेयर का वैल्यू करनेवाला हैं।

2. सरकारी नियम अनिश्चितता:-

दूसरा कारण ये है की बर्तमान तो ठीक है लेकिन भबिस्य में कुछ एसे सरकारी नियम आ सकते जिससे इस बिज़नस को ज्यादा नुकशान हो सकता हैं। ये जो सरकारी नियम है कही कंपनी इस पर निर्भर करते हैं। जैसे ITC में सिगरत पर हर साल टैक्स बढ़ता ही रहता है। लेकिन कुछ सालों में सिगरत का volume बढ़ा नहीं है भारत में। हालाकी ये अच्छी बात है जितना कम पिए उतना ही अच्छा है समाज के लिए। लेकिन इस कारण ITC के शेयर को मार्केट बढ़ाने में संकोच करता हैं। क्युकी Volume में कमी आ रही है और हर साल सरकार टैक्स बढ़ाते ही जा रहे हैं। जिसके कारण ITC जैसा अच्छा shares भी नहीं बढ़ते।

ITC ना बढ़ने का बहुत बड़ा कारण:-

3. लिक्विडिटी ज्यादा होना:-

कोई भी शेयर का प्राइस Demand और Supply पर निर्भर करता हैं। तो अगर किसी कंपनी का Supply हमेसा ज्यादा होता है तब शेयर प्राइस बढ़ेगा कैसे? जैसे ही थोड़ा प्राइस ऊपर जाता है बहुत सारे लोग शेयर बेचने को आ जाते हैं। जिसके कारण Supply बढ़ जाते है और शेयर का प्राइस नहीं बढ़ पाता। ये बहुत होता है ITC के Share में और PSU कंपनी में जिनमे लोगो के पास बहुत ज्यादा Equity share हैं।

लोग बहुत सालों तक ITC का शेयर लेके रखा है बढ़ता ही नहीं। जब कभी 5 या 10 पतिशत ऊपर जाता है लोग बेचने को आ जाते हैं। जिसके कारण कभी भी उस शेयर में  रैली नहीं बन पाता। और हाई लिक्विडिटी के कारण वो शेयर उसी प्राइस के ऊपर ही घूमता रहता हैं। हालाकी बहुत लंबे समय तक नही रह सकता। Fundamentally कोई कंपनी बहुत अच्छा करती जाती है तो उसके शेयर प्राइस को बढ़ना ही होगा। लेकिन ये रैली लिक्विडिटी के कारण जल्दी नहीं आता।

4. जटिल संरचना:-

कोई कंपनी का सही से वैल्यू करना बहुत मुस्किल हो जाता हैं। क्युकी उस कंपनी का अलग अलग सेक्टर में अपना बिज़नस होता हैं। जिसमे हर सेक्टर में अलग पतियोगी हैं, उनको वैल्यू करने का तरीका अलग अलग होता हैं। ठीक उसी तरह ITC में भी Hospitality, Agri, Stationary, FMCG, Tombacco बहुत सारे बिज़नस हैं। जिनको वैल्यू करना बहुत मुस्किल हैं। जिसकी वजह से मार्केट को समझ में ही नहीं आता की शेयर को कितना बढ़ाना है और कितना गिराना हैं। अगर ITC ने FMCG सेक्टर को अलग कर दिया तो बाकि पतियोगी कंपनी से उनका वैल्यू करना आसान हो जाएगा। इसलिए कही  कंपनी अपना सेक्टर को डीमर्जर करता हैं।

ITC-जैसा-अच्छा-shares-क्यों-नहीं-बढ़ते-Why-dont-good-stocks-like-ITC-grow

सबसे बड़ा कारण ITC ना बढ़ने का:-

5. Dividend ज्यादा देना:-

बहुत सारे ऐसे कंपनी है जो अपने शेयरहोल्डर को बहुत ज्यादा Dividend देता हैं। उनमे से एक है ITC का शेयर। इस कंपनी के शेयर ने हर साल अपने शेयरहोल्डर को Dividend के रूप में मुनाफा दिया हैं। जिसकी वजह से कंपनी का ग्रोथ में तेजी बहुत कम आता हैं। क्युकी कंपनी अपनी कमाई बिज़नस में ना लगाकर शेयरहोल्डर को डिविडेंड पेमेंट करता हैं। ये भी एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से ITC जैसा अच्छा shares भी नहीं बढ़ते।

क्या आपको अभी के समय ITC का शेयर खरीदना चाहिए:-

कंपनी यदि अच्छा है Fundamental Strong, भबिस्य बढ़िया है आपको उस शेयर में जरुर रहना चाहिए। भले ही शेयर का प्राइस नहीं बढ़ रहा हैं। आप मार्केट को कण्ट्रोल नहीं कर सकते जब भी उस सेक्टर पर तेजी आएगी आपको जरुर मुनाफा कमाके देगा।

आशा करता हु आपको ITC जैसा अच्छा shares क्यों नहीं बढ़ते (Why don’t good stocks like ITC grow) जो 5 कारण मेने बताए अच्छी तरह से समझ गए हैं। आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो जरुर कमेंट में बताए। शेयर मार्केट से जुड़ी बिस्तार से जानने के लिए साथ ही बाज़ार से जुड़ी महत्पूर्ण अपडेट के लिए अन्य पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

Best 5 Electric Vehicle Shares in India 2021

कम PE वाले 5 smallcap stock best return जून 2021

Tags:

itc shareITC share क्यों नहीं बढ़तेITC का शेयर खरीदना चाहिएITC ना बढ़ने का कारणITC ना बढ़ने का सबसे बड़ा कारणWhy don't grow ITC stock
Author

Manoj Talukdar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम मनोज तालुकदार है, और मैं लम्बे समय से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, उसे मैं आप सभी के साथ इस वेबसाइट के माध्यम से साझा करना चाहता हूं। मेरा उद्देश्य है कि इस वेबसाइट के जरिए आपको निवेश से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकूं, ताकि आप अपने निवेश निर्णयों को बेहतर बना सकें।

Follow Me
Other Articles
Dodla-Dairy-IPO-Details-कैसे-करे-Apply
Previous

Dodla Dairy IPO Details, कैसे करे Apply

Intraday-Trading-7-Golden-Rules-in-Hindi
Next

Intraday Trading 7 Golden Rules in Hindi

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • LinkedIn
    • Instagram
    • Facebook
    • WhatsApp
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Declaration:- Any target mentioned on this website is taken by our personal analysis, and we are not SEBI registered advisors, our objective is only to provide detailed information related to company's business to the public. Do not forget to consult your financial advisor before taking any investment related decision.

    • Market News
    • Mutual Fund
    • Share Market
    • Stock Target
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Copyright 2026 — Share Market India