Skip to content
Share Market India

Be a Smart Investing

Share Market India

Be a Smart Investing

  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
  • Home
  • Stock Target
  • Share Market
  • Mutual Fund
  • Market News
Home/Share Market/शेयर मार्किट की टॉप ब्रोकर: ये 4 एप्स बदल रहे हैं खेल! कौन बनेगा टॉप ब्रोकर?
शेयर मार्किट की टॉप ब्रोकर
Share Market

शेयर मार्किट की टॉप ब्रोकर: ये 4 एप्स बदल रहे हैं खेल! कौन बनेगा टॉप ब्रोकर?

By Manoj Talukdar
April 16, 2024 3 Min Read
0

शेयर बाजार की ओर भारतीयों का रुझान पिछले कुछ सालों के अन्दर काफी तेजी से बढ़ा है। 5 साल पहले, करीब 4 करोड़ डीमेट खाते थे, जो आज पढ़कर 15 करोड़ से भी ज्यादा हो गए हैं। इक्विटी मार्केट में रुझान बढ़ने का फायदा ब्रोकर्स को भी हो रहा है, इसका सबसे ज्यादा फायदा डिस्काउंट ब्रोकरेज ने उठाया है।

डिस्काउंट ब्रोकरेज में देखे तो Zerodha, Groww, Angel One, Upstox जैसी प्रमुख एप्स मार्किट में आती हैं, और इन एप्स के जरिए बाजार में पैसा लगाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। इन एप्स के जरिए निवेशक एक क्लिक पर शेयर खरीद या बेच सकते हैं।

शेयर मार्किट की टॉप ब्रोकर

Groww बना देश का नंबर वन ब्रोकिंग ऐप

आज के समय में एक्टिव यूजर्स के मामले में देखा जाए तो Groww देश की नंबर वन ब्रोकिंग ऐप बन गई है। Groww के एक्टिव यूजर्स बढ़कर 95 लाख से ज्यादा हो गए हैं और मार्केट शेयर 23.4 पतिशत के आसपास देखने को मिलता है, जबकि Zerodha के 73 लाख के करिव एक्टिव यूजर्स हैं और मार्केट शेयर 17.9 पतिशत के आसपास देखने को मिलता है, और Angel One के 61 लाख यूजर्स के साथ हैं और मार्केट शेयर लगभग 15 पतिशत के आसपास है।

वहीं अब Upstox के भी 25 लाख के करिव एक्टिव यूजर्स मजूद हैं और मार्केट शेयर लगभग 6.2 पतिशत के आसपास है। यानी एक्टिव यूजर्स के मुकाबले Groww देश की नंबर वन ब्रोकरेज ऐप बन गई है।

कमाई के मामले में Zerodha सबसे आगे

भले ही Groww तेजी से ब्रोकरेज के कारोबार में अपनी पेट बढ़ा रही है, हालांकि देखा जाए तो पैसा बनाने के मामले में Zerodha सबसे आगे है। Zerodha आज के समय में ब्रोकरेज कारोबार से सबसे ज्यादा पैसा बना रही है।

देखा जाए तो Zerodha का मुनाफा Groww से पांच गुना से भी ज्यादा है। कारोबारी साल 2024 में Zerodha ने 2900 करोड़ का मुनाफा कमाया, Angel One ने 890 करोड़, Groww ने 449 करोड़, और Upstox ने 25 करोड़ का मुनाफा कमाया है।

यूजर्स ज्यादा होने के बाबजुत Groww पीछे क्यों

सवाल इस बात का है कि जब Groww के ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं तो Zerodha का मुनाफा क्यों ज्यादा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है, Futures & Options ट्रेड (F&O) के दम पर ही Zerodha मोटा पैसा बना पा रही है।

वहीं, Groww की बात करें तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और म्यूचुअल फंड्स के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने पर फोकस किया हुआ है। हालांकि कंपनी Intraday Trade और F&O ट्रेडर को भी आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है।

Zerodha की आय और मुनाफा ज्यादा होने के पीछे एक और वजह है, कंपनी अकाउंट खोलने के लिए यूजर्स से फीस लेती है जहा से कंपनी को अच्छी कमाई होते देखने को मिलता हैं।

इसके साथ साथ Zerodha ने हालही में म्यूचुअल फंड कारोबार में भी आ गया है, और इसके लगभग चार स्कीम चल रही है इससे भी कंपनी को अच्छी प्रॉफिट हो रहा है। यानी भले ही Groww के पास यूजर्स की संख्या ज्यादा है, लेकिन फायदा Zerodha को ही हो रहा है।

Also read:- बीजेपी के घोषणा पत्र से शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानिए कौन-कौन से शेयर बने राजा!

Disclaimer:- “sharemarketin.com पर हम यह स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि हम किसी भी खबर या लक्ष्य को सही होने का दावा नहीं कर रहे हैं। इस वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारियाँ हमारी शेयर मार्किट की लम्बे समय का अनुभव के आधार पर हैं। यदि आप किसी शेयर में निवेश करना चाहते हैं, तो कृपया उसे स्वयं विश्लेषण करें और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह प्राप्त करें, इसके बाद ही किसी निवेश के फैसले पर विचार करें।”

Tags:

Groww बना देश का नंबर वन ब्रोकिंग ऐपshare market newsTop Broking Appsकमाई के मामले में Zerodha सबसे आगेयूजर्स ज्यादा होने के बाबजुत Groww पीछे क्योंशेयर मार्किट की टॉप ब्रोकर
Author

Manoj Talukdar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम मनोज तालुकदार है, और मैं लम्बे समय से शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने जो अनुभव और ज्ञान अर्जित किया है, उसे मैं आप सभी के साथ इस वेबसाइट के माध्यम से साझा करना चाहता हूं। मेरा उद्देश्य है कि इस वेबसाइट के जरिए आपको निवेश से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकूं, ताकि आप अपने निवेश निर्णयों को बेहतर बना सकें।

Follow Me
Other Articles
इंट्रा डे ट्रेडिंग कल के लिए सबसे अच्छा स्टॉक
Previous

इंट्रा डे ट्रेडिंग कल के लिए सबसे अच्छा स्टॉक (10 सबसे बेस्ट इंट्रा डे ट्रेडिंग के लिए)

राधा किशन दमानी ने किया VST Industries में धमाकेदार निवेश
Next

राधा किशन दमानी ने किया VST Industries में धमाकेदार निवेश, जानिए इस खबर के पीछे का राज़

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • LinkedIn
    • Instagram
    • Facebook
    • WhatsApp
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Declaration:- Any target mentioned on this website is taken by our personal analysis, and we are not SEBI registered advisors, our objective is only to provide detailed information related to company's business to the public. Do not forget to consult your financial advisor before taking any investment related decision.

    • Market News
    • Mutual Fund
    • Share Market
    • Stock Target
    • About us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Copyright 2026 — Share Market India