गेल (GAIL India Ltd) ने हाल ही में अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। रेवेन्यू में 10% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि प्रॉफिट में 6% की गिरावट रही — जो कि बाजार की अपेक्षाओं से काफी बेहतर था, क्योंकि बाजार 20% की गिरावट का अनुमान लगा रहा था। इसके बावजूद, GAIL का शेयर नतीजों के बाद ज्यादा हिलता नहीं दिखा और एक सीमित रेंज में फंस गया।

तो सवाल है: GAIL शेयर क्यों नहीं चला?
इसकी बड़ी वजह कंपनी के पेट्रोकेमिकल और अन्य गैर-गैस सेगमेंट में धीमी गति रही। हालांकि, GAIL के प्रमुख बिज़नेस — गैस मार्केटिंग (82% आय), गैस ट्रांसमिशन (7%), पेट्रोकेमिकल्स (6%), और CNG/PNG जैसे गैस से जुड़े कारोबार (5%) — में स्थिरता बनी रही, लेकिन इन अतिरिक्त सेगमेंट्स की सुस्ती ने कुल मिलाकर स्टॉक की रफ्तार को रोका।
भविष्य के संकेत मजबूत हैं:
कैपेक्स और विस्तार योजनाएं –
GAIL अगले साल तक अपनी पेट्रोकेमिकल क्षमता को तीन गुना करने जा रही है। मौजूदा क्षमता 810 KTPA है, जिसे करीब 3 गुना किया जा रहा है। इसके लिए ₹3000 करोड़ का निवेश किया गया है, जिसमें से 80% काम पूरा हो चुका है।
नई पाइपलाइनों से बढ़ेगा नेटवर्क –
- मुंबई-नागपुर पाइपलाइन जून 2025 तक चालू हो जाएगी।
- आंगुल पाइपलाइन चालू हो चुकी है।
- दुर्गापुर और हल्दिया पाइपलाइन दिसंबर 2025 से चालू होगी।
- गुरदासपुर-जम्मू पाइपलाइन जुलाई 2026 से चालू होगी।
गैस स्टेशनों का नेटवर्क बढ़ेगा –
GAIL के पास 300 से अधिक गैस स्टेशन हैं, और यह 255 नए स्टेशन खोलने की योजना बना रही है।
मार्जिन में सुधार और कर्ज में कटौती –
FY26 में ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 11.9% तक आने की उम्मीद है, जो पहले के 10.2–10.4% से काफी बेहतर है। साथ ही कंपनी ने FY25 में ₹3000 करोड़ का कर्ज चुका दिया है, जिससे कुल कर्ज ₹16,413 करोड़ से घटकर ₹13,577 करोड़ रह गया है।
Gail Share पर विशेषज्ञों की राय:
स्टॉक एनालिस्ट अंशुल जी ने बताया कि GAIL में लंबी अवधि के निवेशकों को बड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है। उनका मानना है कि जैसे ही कंपनी के सभी विस्तार प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे और कैश फ्लो बढ़ेगा, शेयर ₹400–₹500 तक जा सकता है। उन्होंने इसे नेशनल एल्युमिनियम के पैटर्न से भी जोड़ा, जहां एक्सपेंशन के बाद स्टॉक में जोरदार तेजी आई थी।
GAIL अभी भले ही एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा हो, लेकिन इसके फंडामेंटल्स और भविष्य की योजनाएं इसे एक मल्टीबैगर स्टॉक बना सकती हैं। जिनके पोर्टफोलियो में GAIL नहीं है, उनके लिए अभी भी इसमें शामिल होने का मौका है — खासकर लंबी अवधि के दृष्टिकोण से।
Also read:-